मध्य प्रदेश

अनूपपुर में कचरे के ढेर में भ्रूण मिलने से मामला सामने आया

Admindelhi1
23 Sept 2026 9:41 AM IST
अनूपपुर में कचरे के ढेर में भ्रूण मिलने से मामला सामने आया
x
सफाई के दौरान कर्मचारी को कचरे में मिला भ्रूण

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलोनी स्थित किसान डेयरी के पीछे मंगलवार की दोपहर जब सफाई के लिए पहुँचा नगर सफाई कर्मचारी को कचरे की ढेर के बीच मानव शिशु भ्रूण पड़ा पाया।

सफाई कर्मचारी ने भ्रूण होने की सूचना नगरपालिका पसान के अधिकारियों को दी, नपा ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण का कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई। जिसके बाद पुलिस भ्रूण की जांच और पोस्टमार्डम के लिए भ्रूण को जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा। लेकिन शाम होने का कारण चिकित्सकों ने पोस्टमार्डम से इनकार कर दिया, जहां अब बुधवार को भ्रूण का पोस्टमार्डम कराया जाएगा।

थाना प्रभारी राधिका भगत ने बताया कि भ्रूण छोटा और अविकसित है, संभावना है कि 3-5 माह को होगा। लेकिन वास्तविक जांच और जानकारी के लिए भ्रूण को जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा गया है, पोस्टमार्डम रिपोर्ट में ही जेंडर, उम्र और जन्म का समय का अनुमान लगाया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस नगर सहित घटना स्थल से कुछ दूर संचालित डॉक्टर मजूमदार क्लीनिक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी, संभावना है कि कहीं न कहीं कोई सुराग जरूर सामने आएगा। वहीं कचरे के ढेर में भ्रूण मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई जहां क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों द्वारा कचरे में फेंकने वाले व्यक्ति या संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Next Story