मध्य प्रदेश

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत एक घायल

Shiddhant Shriwas
11 Feb 2022 9:59 AM GMT
कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत एक घायल
x

फाइल फोटो 

कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: पन्ना रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, उसका एक साथी भी घायल हुआ है। दरअसल उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गई थी।

जानकारी के अनुसार सटई रोड के रहने वाला रामजी पिता बबलू पाठक (21) अपने दोस्त की शादी में राजनगर गया था। शुक्रवार को वह कार (MP 16 MH 1000) से लौट रहा था। उसके साथ शुभम कुशवाहा भी था। छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड पर रुद्राक्ष होटल के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम कुशवाहा घायल हो गया। जिसे नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Next Story