मध्य प्रदेश

बरातियों को लेकर जा रही बस 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गई, महिला-बच्चों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Ritisha Jaiswal
5 Jun 2022 11:49 AM GMT
बरातियों को लेकर जा रही बस 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गई, महिला-बच्चों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
x
मध्य प्रदेश के सतना में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बरातियों को लेकर जा रही बस 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गई। बस में आग लग गई

मध्य प्रदेश के सतना में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बरातियों को लेकर जा रही बस 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गई। बस में आग लग गई। घटना में महिलाओं-बच्चों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है।

बस हाईटेंशन लाइन से दूर हो गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुर पाठा गांव की है। मैहर के एक आदिवासी परिवार में बेटी की शादी थी, बस से आई बरात सलेहा लौट रही थी। परसमानिया रोड के रामपुर पाठा ग्राम के पास अचानक बस की छत पर रखा सामान 11,000 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे बस में आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। जिसे जहां से जगह मिली, कूदने लगा। कैसे भी बस से बाहर आना चाह रहे थे। फिर भी दो दर्जन से ज्यादा लोग आग में झुलस गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
घटना में सुरक्षित बचे बराती पेड़ के नीचे बैठे नजर आए
घटना की सूचना उचेहरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल बस यात्रियों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा, जहां सभी यात्रियों का उपचार जारी है। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। शुक्र रहा कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story