- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 'किशोर कुमार अवार्ड'...
'किशोर कुमार अवार्ड' के लिए फिल्मी सितारों को आना होगा खंडवा, मुंबई नहीं पहुंचाएगी शिवराज सरकार- वन मंत्री विजय शाह

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में वन मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया है। 4 अगस्त को किशोर कुमार के जन्मदिन पर होने वाले आयोजन में वन मंत्री ने कहा कि अबकी बार गायन के क्षेत्र में किशोर कुमार अलंकरण सम्मान दिया जाएगा। लेकिन जिसे भी यह सम्मान दिया जाएगा, उसे खंडवा आ कर ही इसे लेना होगा हम (सरकार) उसे मुंबई जाकर यह सम्मान नहीं देगी। अगर वह खंडवा नहीं आते है तो फिर उनका सम्मान केंसिल हो जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार 13 अक्टूबर यानि हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर उनकी याद में राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान से किसी एक फिल्मी हस्ती को नवाजती है। पार्श्वगायक किशोर कुमार का जन्मदिन 4 अगस्त को मनाया जाता है। बॉलीवुड के एक्टर, प्रोड्यूसर और अपनी मधुर आवाज से भारतीय सिनिमा में बुलंद मकाम पाने वाले कलाकार किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। खंडवा में उनके जन्मदिन पर अनेकों आयोजन होते है।
