- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दुल्हन ने बग्घी पर...
दुल्हन ने बग्घी पर सवार होकर जमकर किया डांस, दिया ये संदेश, वीडियो छाया

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के सरस्वती नगर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां पर एक दुल्हन अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बैंड बाजे के साथ बरात लेकर निकली. इस दौरान दुल्हन ने जमकर डांस किया और यह देखकर बाराती भी झूमने लगे. भाई ने बग्घी बुलाई, उस पर सवार होकर दुल्हन ने पालकी मैं होके सवार चली रे...मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे....गाने पर जमकर डांस किया. सिंधी समाज में विवाह में वधु पक्ष के लोगों द्वारा वर पक्ष के यहां जाकर शादी करने की परंपरा है. भाई ने लड़का लड़की में समानता का संदेश देने का प्रयास किया है.
बुरहानपुर से दुल्हन के डांस का वीडियो
— SOURABH JAIN 🇮🇳 (@SourabhjainIND) December 2, 2021
पिता का सपना था कि अपनी बेटी की घर से बारात निकाले लेकिन उनकी मृत्यु होने के कारण उनके छोटे बेटे जय राजानी ने अपनी बड़ी बहन और पिता का सपना पूरी करते हुए बारात निकाली
दुल्हन का नाम दीपिका है@ktakshish @umashankarsingh @brajeshabpnews pic.twitter.com/RRu7Ng9Da4
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





