मध्य प्रदेश

कुएं में दिखे युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
8 Nov 2021 8:53 AM IST
कुएं में दिखे युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी
x

DEMO PIC

गुमशुदगी की रिपोर्ट सिर्फ युवती के परिजनों ने ही लिखवाई थी.

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक-युवती के शव कुए से बरामद किए गए हैं. घटना बरेला इलाके की है. बताया जा रहा है कि ये दोनों 3 नवंबर से लापता थे, हालांकि गुमशुदगी की रिपोर्ट सिर्फ युवती के परिजनों ने ही लिखवाई थी.

बरेला थाने के मुताबिक 7 नवंबर की शाम को परतला गांव के लोगों ने 2 लोगों के शव गांव के कुए में तैरते देखे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. इस सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कुए से बाहर निकाला.
जांच में सामने आया कि जिस युवक का शव मिला है उसका नाम निलेश है जबकि युवती का नाम पूजा है जो उसी गांव के रहने वाले हैं. निलेश और पूजा 3 नवंबर से लापता थे लेकिन युवक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई. पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच दोस्ती थी जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी. पुलिस के मुताबिक शवों पर चोट के कोई निशान नहीं है.
एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा कि यह सुसाइड है या कुछ और? फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों के परिवार वालों से भी पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story