- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- प्रशासन का बुलडोजर...
मध्य प्रदेश
प्रशासन का बुलडोजर जर्जर इमारतों पर चला, 350 भवनों को किया गया ढहाया
Saba Naaz
29 Jun 2025 4:22 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : बारिश का मौसम शुरू होते ही जर्जर भवनों के गिरने से होने वाली जान माल की क्षति को रोकने के लिए अब जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
कलेक्टर के आदेश से अब तक जिले में 350 से अधिक जर्जर भवनों को जमीदोज किया जा चुका है। इन जर्जर भवनों में 50 से अधिक स्कूल शामिल हैं। कलेक्टर संदीप जी आर ने विगत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जिले में कोई भी स्कूल भवन सहित अन्य भवन क्षतिग्रस्त जर्जर नहीं हो इस हेतु तत्काल कार्रवाई करें और दो दिवस में गिराने की कार्रवाई करें।
निर्देश की तत्काल पश्चात जिले की सभी जर्जर स्कूल भवन एवं अन्य भवन को करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर की गई। एक दिन में लगभग 50 से अधिक स्कूल भवन सहित अन्य भवनों को गिराने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि कोई भी स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उस भवन में स्कूल संचालित नहीं होना चाहिए। सभी शिक्षा अधिकारी राजस्व अधिकारी एवं नगरीय निकाय के अधिकारी स्कूल के प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि कोई भी विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त है शेष नहीं है।
इसके बाद भी कोई भी घटना होने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी, स्कूल प्रबंधन, मकान मालिक दोषी होंगे। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष एक घटना में अनेक मासूमों की मौत हुई थी। यह स्थिति दोबारा निर्मित नहीं होना चाहिए। सभी स्कूल के प्राचार्य भवन को बनाने के बाद इसका प्रमाण पत्र संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, जिसको सूचीबद्ध कर जिला शिक्षा अधिकारी प्रस्तुत करें।
Tagsप्रशासनबुलडोजरAdministrationbulldozerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





