मध्य प्रदेश

दुष्कर्म के आरोप में दो साल जेल में बंद आरोपी ने बाहर आते ही 19 साल की युवती से किया दुष्कर्म

Bhumika Sahu
3 Aug 2022 7:44 AM GMT
दुष्कर्म के आरोप में दो साल जेल में बंद आरोपी ने बाहर आते ही 19 साल की युवती से किया दुष्कर्म
x
19 साल की युवती से किया दुष्कर्म

जबलपुर. मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म करने के आरोप में दो साल के लिए जेल गए आरोपी ने बाहर आते ही फिर से लड़की के साथ बलात्कार किया। हैरानी की बात यह है कि हैवान ने उसी युवती के साथ दरिंदगी की, जिसने उसे जेल भिजवाया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

लड़की की आपबीती सुनकर पुलिस भी सन्न
दरअसल, यह मामला जबलपुर के पाटन थाने की है। यहां रहने वाली 19 साल की लड़की का विवेक पटेल नाम के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर रेप किया। दो बार दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न है। युवती की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग अलग टीमें तैनात कर तलाश कर रही है।
दो साल पहले पीड़िता नाबालिग थी, अब बालिग होते ही फिर रेप
मामले की जांच कर रहे पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा-पीड़िता, जो अब 19 साल की है, दो साल पहले इसी आरोपी ने बलात्कार किया था, उस समय वह नाबालिग थी। पीड़िता से रेप के आरोप में आरोपी को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उसके लगभग एक साल बाद 2021 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब एक महीने पहले उसने फिर उसी लड़की के साथ फिर रेप किया।
चाकू की नोक पर दो दरिंदों ने की हैवानियत
पीड़िता नें पुलिस को बताया कि विवेक के साथ उसका साथी रामू पटेल भी था। दोनों उसके घर पहुंचे और उसे अकेला पाकर हथियार की नोक पर दुष्कर्म किया। दोनों ने बारी-बारी से रेप कर युवती का वीडियो भी बना लिया और जाते वक्त उसे पुराना केस वापस लेने की धमकी भी दी। आरोपियों ने महिला से कहा- यदि केस वापस नहीं लिया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।


Next Story