- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दुष्कर्म की सजा काटकर...

x
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में दिल को दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी दुष्कर्म की सजा काटकर जेल से बाहर निकला था जिसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
सतना में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना बुधवार शाम की बताई गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी शाम तकरीबन 5.30 बजे बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके कुछ ही देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता हुआ दिखा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और बच्ची को थाने ले गई। इस दौरान बच्ची बेहोश हो गई। जिसको लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची किंतु उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने रीवा रेफर कर दिया।
पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की गई तो यह पता चला कि जिस मासूम के साथ यह घिनौना कृत्य किया गया वह अपनी दादी के साथ रहती थी। जिनके द्वारा भीख मांगर अपना गुजर बसर किया जाता था। जिस आरोपी ने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम वह इसके पूर्व भी दुष्कर्म का आरोपी था जो जेल की सजा काटकर बाहर आया था। जिसके द्वारा एक बार फिर घिनौने कृत्य को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम राकेश वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी सतना बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में मैहर में एक मासूम दरिंदगी का शिकार हुई थी। अब सतना में उसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया।
Tagsदुष्कर्मसजा काटकरआरोपी5 वर्षीय बच्चीरेपदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story