मध्य प्रदेश

ड्राइवर को बीच रास्ते फेंककर भागे आरोपी

Shantanu Roy
15 Jun 2022 10:15 PM IST
ड्राइवर को बीच रास्ते फेंककर भागे आरोपी
x
बड़ी खबर

सतना। सतना रेलवे स्टेशन से मैहर के लिए कार बुक कराकर निकले कुछ बदमाशों ने सतना-मैहर मार्ग पर लगरगवां के पास कार चालक से मारपीट कर दी और उसकी कार छीन ली। यही नहीं कार चालक को बांध कर कार के अंदर लेटाकर रवा जिले के मनगवां ले गए और वहां पर चालक को फेंक दिया व आरोपित कार लेकर उत्तर प्रदेश की ओर भाग गए। इस मामले में पीड़ित जैसे तैसे थाना पहुंचे तो न तो उचेहरा थाना पुलिस और न ही सतना रेलवे स्टेशन की जीआरपी द्वारा मामला दर्ज किया जा रहा था।

जिसके बाद वाहन मालिक परेशान हो गया। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। लेकिन जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो रेलवे स्टेशन के टैक्सी ड्राइवर और वाहन मालिक बीती रात धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना लगते ही सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने विरोध दर्ज कराया जिसके बाद जीआरपी में पीड़ित की रिपोर्ट लिखी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों की कार सोमवार को सुबह पांच बजे सोहागी बैरियर के सीसीटीवी कैमरे में अंतिम बार दिखी है।

Next Story