मध्य प्रदेश

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: पिता ने रेप के बाद बेटी की हत्या की थी, अब पति ने किया सुसाइड

jantaserishta.com
20 Nov 2021 10:09 AM IST
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: पिता ने रेप के बाद बेटी की हत्या की थी, अब पति ने किया सुसाइड
x
इसके बाद अब पूरा परिवार खत्म होने के बाद एक प्रेम कहानी का भी अंत हो गया.

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है. भोपाल के रातीबड़ इलाके में जिस महिला की उसके पिता ने रेप के बाद हत्या कर दी थी. अब उसके पति ने सुसाइड कर लिया है. इसके बाद अब पूरा परिवार खत्म होने के बाद एक प्रेम कहानी का भी अंत हो गया.

सीहोर एसएसपी समीर यादव ने बताया कि 'थाना इछावर को सूचना मिली थी कि कालापीपल जागीर गांव में 21 साल के मुकेश विश्वकर्मा ने घर में फांसी लगा ली है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक ने करीब डेढ़ साल पहले बिलकिसगंज गांव में रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी.
काम के सिलसिले में मुकेश रायपुर चला गया था. हाल ही में मुकेश की पत्नी का शव भोपाल के रातीबड़ इलाके के समसगढ़ के जंगल मे मिला था. इस मामले में मृतक मुकेश के ससुर पर ही बेटी की हत्या का आरोप है. परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि मुकेश अपनी पत्नी की हत्या और बेटे की मौत के बाद से ही सदमे में था और बेहद उदास रहता था.
हाल ही में रातीबड़ पुलिस को समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. इस मामले की तफ्तीश में महिला की हत्या उसके पिता द्वारा करना पाया गया था. पिता ने पुलिस को दिए बयान में पिता ने बेटी के लव मैरिज से नाराज़ होने पर उसकी हत्या करने की बात कबूल की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story