मध्य प्रदेश

पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी गाड़ियों में अस्थाई रूप से कोच बढ़ाये

Shantanu Roy
5 Aug 2022 2:04 PM GMT
पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी गाड़ियों में अस्थाई रूप से कोच बढ़ाये
x
बड़ी खबर

जबलपुर। रेल प्रशासन के द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूचि को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाते रहे है। इसी कड़ी में पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी गाड़ियों में अस्थाई रूप से कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

1) गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 05.08.2022 से 31.08.2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 06.08.2022 से 01.09.2022 तक 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई तौर से कोच लगाया जा रहा है।
2) गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 08.08.2022 से 31.08.2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 10.08.2022 से 02.09.2022 तक 01 शयनयान श्रेणी का अस्थाई तौर से कोच लगाया जा रहा है।
3) गाड़ी संख्या 12854 दुर्ग-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 05.08.2022 से 31.08.2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 12853 भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 06.08.2022 से 01.09.2022 तक 01 शयनयान श्रेणी का अस्थाई तौर से कोच लगाया जा रहा है।
Next Story