मध्य प्रदेश

मास्क लगाने के लिए टोका तो भड़ गए तहसीलदार... और फिर जो हुआ...देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
4 Jan 2022 5:03 PM IST
मास्क लगाने के लिए टोका तो भड़ गए तहसीलदार... और फिर जो हुआ...देखें VIDEO
x
महिला डॉक्टर ने रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्ट के दौरान तहसीलदार को मास्क न पहनने पर टोका तो वह उससे भिड़ गया।

मध्य प्रदेश। महिला डॉक्टर ने रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्ट के दौरान तहसीलदार को मास्क न पहनने पर टोका तो वह उससे भिड़ गया। घटना मध्य प्रदेश में ग्वालियर के रेलवे स्टेशन की है। विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि तहसीलदार से मास्क ना पहनने पर पूछताछ की तो तहसीलदार भड़क गए। इसके बाद विवाद कर देख लेने की धमकी दी। रेलवे स्टेशन के सभी डॉक्टर एकजुट होकर विरोध कर जीआरपी थाने पर शिकायत करने पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। डॉक्टरों ने तहसीलदार की गाड़ी का फोटो खींच लिया है, जिस पर आगे प्लेट पर तहसीलदार लिखा हुआ था।

मास्क लगाने के लिए टोका तो भड़के तहसीलदार
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। डॉ. ज्योति रेलवे स्टेशन के गेट पर आने-जाने वालों की जांच कर रही थीं। तभी वहां रेलवे प्लेटफार्म से तहसीलदार अपने ड्राइवर के साथ बिना मास्क गुजरते दिखाई दिए। इसी दौरान तभी डॉक्टर ज्योति ने उन्हें रोक लिया और मास्क न पहनने को लेकर पूछताछ करने लगी। इस पर भड़के तहसीलदार महिला डॉक्टर के साथ विवाद करने लगे। महिला डॉक्टर का आरोप है कि तहसीलदार ने बदसलूकी करते हुए धमकी दी कि वह तहसीलदार हैं और उस डॉक्टर को देख लेंगे। इसके बाद बिना गलती माने तहसीलदार ड्राइवर के साथ निकल गए।
थाने में की तहसीलदार की शिकायत
तहसीलदार की अभद्रता के बाद स्टेशन पर तैनात सभी डॉक्टर एकजुट हो गए। तहसीलदार के व्यवहार से आक्रोशित डॉक्टर सीधे जीआरपी थाने जा पहुंचे और तहसीलदार के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने डॉक्टरों की शिकायत पर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले पर जीआरपी डीएसपी शोभा श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टरों की टीम ने शासकीय कर्मचारी के खिलाफ शिकायत का आवेदन दिया है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं। यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि यह तहसीलदार कौन था और उनका नाम क्या है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Story