मध्य प्रदेश

किशोरियों का हुआ अपहरण, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 May 2022 3:04 PM IST
किशोरियों का हुआ अपहरण, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

इंदौर। हिंदू किशोरियों के अपहरण और दुष्कर्म के मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर दो किशोरियों को बरामद कर लिया है। इसमें से एक किशोरी को 30 वर्षीय युवक ले गया था। वह गर्भवती भी हो चुकी है। एक युवती अभी तक लापता है जिसे तलाशने पर हिंदूवादियों ने 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

लापता युवती की मल्हारगंज थाना में गुमशुदगी दर्ज है और उसे सिरपुर (चंदननगर) में रहने वाला मोहम्मद सोहेल बहला फुसलाकर ले गया है।लव जिहाद के विरुद्ध काम कर रहे सर्व ब्राह्मण युवा परिषद ने बताया युवती के पिता का निधन हो चुका है।
मो.सोहेल ने अकोला (महाराष्ट्र) में शादी के लिए आवेदन दिया तो पता चला मो. सोहेल ने घर से जेवर और नकदी भी चुराने के लिए मजबूर किया था। सीसीटीवी फुटेज और बैंक के कागज देने के बाद भी सरगर्मी तेज नहीं हुई।
दूसरा मामला भी बांक (चंदन नगर) का ही है। क्षेत्र में रहने वाला इस्लाम नाबालिग को अगवाकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस समय पर सक्रिय हो गई और आरोपित को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी जोन-4 प्रशांत चौबे के मुताबिक इस्लाम शादी करने की फिराक में था।
नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
पुलिस ने दिलावर नामक एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। शादीशुदा दिलावर ने 17 वर्षीय किशोरी से शादी कर ली थी। किशोरी गर्भवती हुई तो परिजनों ने घटना बताई और केस दर्ज करवाया।
Next Story