मध्य प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता पुलिस ने किया अपहरण का मामला दर्ज

Teja
25 Nov 2022 12:18 AM IST
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता पुलिस ने किया अपहरण का मामला दर्ज
x
डबरा। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर दफाई से 18 नवंबर की शाम 4ः00 बजे एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली अंततः परिजन पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग किशोरी के लापता होने को लेकर अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अॉपरेशन मुस्कान के तहत किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता......
सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुजुर्ग रोड फरियादी के घर से 23 नवंबर की सुबह 7ः00 बजे 15 वर्षीय किशोर कुनाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया किशोर के लापता होने को लेकर परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन की लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली। परिजन पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को किशोर के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने फरियादी कमलेश जोशी पुत्र लक्ष्मीनारायण जोशी 40 वर्ष की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
इनका कहना.....
महाराजपुर दफाई से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हुई है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अॉपरेशन मुस्कान के तहत किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story