मध्य प्रदेश

खदान में गिरी किशोरी, हालत गंभीर

Admin4
2 Sep 2023 12:29 PM GMT
खदान में गिरी किशोरी, हालत गंभीर
x
ग्वालियर। देहात थाना क्षेत्र में सुबह सुबह एक किशोरी गहरी खदान में गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गई। एनडीआरएफ की टीम की मदद से किशोरी को खदान से बाहर निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी खदान में स्वयं गिरी है या फिर उसके साथ कोई घटना हुई है पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
बिजौली थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब गोबई गांव में खदान का सुरक्षाकर्मी दैनिक दिनचर्या के लिए गया था कि तभी उसकी नजर खदान में पड़ी तो एक नाबालिग किशोरी घायल हालत में पड़ी दिखी। सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन खदान गहरी होने के कारण एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलवाया गया। टीम ने रेसक्यू करने के बाद बड़ी घायल किशोरी को बाहर निकाला। किशोरी की पहचान प्रियंका पुत्री बल्लू बघेल 17 वर्ष निवासी गोबई के रुप में हुई। परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। गंभीर रुप से घायल किशोरी को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि जिस खदान में किशोरी खदान में गिरी है वह डेढ़ सौ फुट गहरी है और किशोरी चालीस पचास फीट पर जाकर पत्थरों में अटक गई थी। पत्थर से टकराने के कारण प्रियंका की हड्डियां टूट गई हैं। प्रियंका ने संभवत खदान में छलांग लगाना प्रतीत हो रहा है जिस स्थान पर खदान है उधर कहीं जाने का रास्ता नहीं है तो फिर प्रियंका किसलिए गई। पुलिस किशोरी के स्वस्थ होने पर पूछताछ करेगी।
Next Story