- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- किशोरी ने फांसी लगाकर...
मध्य प्रदेश
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल पर अधिक बात करने से पिता ने किया मना
Ritisha Jaiswal
19 Feb 2022 10:02 PM IST

x
आधारताल थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा के अनुसार महाराजपुर निवासी हल्के सेन मिस्त्री का काम करता था
आधारताल थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा के अनुसार महाराजपुर निवासी हल्के सेन मिस्त्री का काम करता था।उसकी चार बेटियां थीं तथा बड़ी बेटी की शादी हो गई थी। दूसरे नंबर की 15 वर्षीय बेटी ने 9वीं के बाद पढाई छोड़ दी थी। किशोरी रोजाना कई घंटों तक मोबाइल पर बात करती थी। मोबाइल पर अधिक बात करने से पिता ने मना किया था। जिसके कारण वह तनाव में रहने लगी थी।
किशोरी ने शुक्रवार की शाम को टीवी की आवाज तेज कर कमरा बंद कर लिया था। देर रात तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने खिड़की से झांका तो देखा कि किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। परिजनों ने घटना के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। किशोरी मोबाइल पर किससे बात करती थी, इस संबंध में जानकारी एकत्र करने पुलिस उसकी कॉल डिटेल निकलवा रही है
Next Story





