मध्य प्रदेश

थियेटर में छेड़छाड़: फिल्म सूर्यवंशी देखने पहुंची लड़की को छेड़ा, लाइट ऑन होते ही हर दर्शक बन गया हीरो, देखें मारपीट का वीडियो

jantaserishta.com
7 Nov 2021 4:34 PM IST
थियेटर में छेड़छाड़: फिल्म सूर्यवंशी देखने पहुंची लड़की को छेड़ा, लाइट ऑन होते ही हर दर्शक बन गया हीरो, देखें मारपीट का वीडियो
x
फाइल फोटो 

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक सिनेमाघर में युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भोपाल के संगम टॉकीज (Sangam Talkies Bhopal) में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' का शो चल रहा था। इस दौरान एक मनचले ने पास ही में बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो महिला और अन्य लोगों ने मनचले की जमकर जूते-चप्पलों से पिटाई कर दी।

रविवार सुबह इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बुक माय शो लिखी लाल रंग की टी शर्ट पहने एक युवक के साथ कुछ लोग जमकर मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान एक महिला, युवक की चप्पल से भी पिटाई लगा रही है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दीपावली के दूसरे दिन संगम टाकीज में फिल्म के इंटरवल के दौरान की घटना है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित कोई शिकायत अभी तक थाने नहीं पहुंची है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story