मध्य प्रदेश

लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के चलते सफाई कर्मीफांसी लगा कर की आत्महत्या

Tara Tandi
13 March 2024 10:16 AM GMT
लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के चलते सफाई कर्मीफांसी लगा कर की आत्महत्या
x
इंदौर : इंदौर में एक सफाईकर्मी ने सुसाइड कर लिया। वह एमआईजी का रहने वाला था। सफाईकर्मी ने उस वक्त फांसी लगाई जब घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। बुधवार सुबह यह घटना हुई। जब परिजन वापस आए तो उन्होंने उसे फंदे पर लटके देखा और तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
एमआईजी पुलिस ने बताया कि देवा (18) पुत्र विनोद खोडे निवासी अमर टेकरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब उसने फांसी लगाई तब वह घर पर अकेला था। परिजन ने बताया कि देवा नगर निगम के ठेकेदार के अंडर में सफाईकर्मी का काम करता था। उसके पिता एक कॉलेज में सफाईकर्मी हैं। वहीं परिवार में एक बहन ओर छोटा भाई भी है।
परिवार ने बताया कि देवा का महू की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह कुछ दिन पहले उसे महू से लेकर इंदौर आ गया था। इस पर परिवार के लोगों ने उसे समझाया और लड़की को वापस भेजने का कहा। इसके बाद देवा ने लड़की को उसके परिवार के लोगों के पास पहुंचा दिया। उसके जाने के बाद वह परेशान रहने लगा। पुलिस के मुताबिक मौके से अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद ही साफ होगा कि आत्महत्या किस कारण से की है।
Next Story