- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- स्वच्छ सर्वेक्षण...
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: इंदौर संभाग में सांवेर प्रथम स्थान पर

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : शहर के साथ-साथ स्वच्छता की लहर अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज़ी से पहुँच रही है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के अंतर्गत, सांवेर नगर परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
20,000 से कम जनसंख्या वर्ग में सांवेर देश में 22वें, प्रदेश में छठे और इंदौर संभाग में प्रथम स्थान पर रहा।
स्वच्छता के क्षेत्र में सांवेर की सफलता में खुले में शौच मुक्त डबल प्लस (ओडीएफ++) का प्रमाणन और कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) के अंतर्गत 1-स्टार रेटिंग शामिल है, जो सांवेर नगर परिषद के निवासियों की प्रतिबद्धता और सहभागिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल सांवेर नगर परिषद की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाती है, बल्कि 'स्वच्छता में नंबर वन' शहर की परंपरा को जिले के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों तक भी विस्तारित करने का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सांवेर नगर परिषद के निवासियों को बधाई दी।





