मध्य प्रदेश

44 साल बाद मिले SVPC के सहपाठी, साझा कीं यादें

Shantanu Roy
24 Oct 2026 1:33 PM IST
44 साल बाद मिले SVPC के सहपाठी, साझा कीं यादें
x
डॉ. अतुल मलिकराम ने भेंट कीं पुस्तकें
Bhopal. भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय पॉलीटेक्निक (एसवीपीसी), भोपाल के 1982 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह गुरुवार को भोपाल में आयोजित हुआ। करीब 44 वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले सहपाठियों ने पुरानी यादें साझा कीं और शिक्षा के दिनों से जुड़े अनुभवों को ताजा किया। यह गेट-टुगेदर केवल पुनर्मिलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपसी जुड़ाव, सामाजिक सरोकारों और जीवन के अनुभवों को साझा करने का अवसर भी बना।
भोपाल के एमपी नगर स्थित एक रेस्तरां में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन, शिक्षकों और पुराने साथियों से जुड़े संस्मरण साझा किए। लंबे अंतराल के बाद हुई इस मुलाकात में समय के साथ आए बदलावों के बीच पुरानी मित्रता और आत्मीयता एक बार फिर देखने को मिली। कार्यक्रम में लेखक डॉ. अतुल मलिकराम ने अपनी लेखन श्रृंखला 'दिल से' की पुस्तकें सहपाठियों को भेंट कीं। इस पहल के माध्यम से उन्होंने साहित्य और विचारों को मित्रों के बीच साझा करने का प्रयास किया। अवसर पर उनकी पुस्तक 'दिल मेरा' का विमोचन भी किया गया।
इस बैच के अधिकांश पूर्व विद्यार्थी अब सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन में हैं और समाज सेवा, राष्ट्रहित तथा विभिन्न परोपकारी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में वर्षों बाद आयोजित यह मिलन समारोह जीवन के अनुभवों को साझा करने, पुराने संबंधों को मजबूत करने और सामाजिक योगदान की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर बना। सहपाठियों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से करने तथा आपसी संपर्क बनाए रखने की इच्छा जताई। स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।
Next Story