- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Suicide: मां और 5...
मध्य प्रदेश
Suicide: मां और 5 वर्षीय बेटी फंदे से लटके, हुई मौत
Sanjna Verma
27 July 2024 10:43 PM IST

x
छतरपुर Chhatarpur: एक मां ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने पहले बेटी को फांसी पर लटकाया और फिर खुद भी फांसी लगा ली। परिजनों ने जब दोनों को लटकता देखा तो उन्हें नीचे उतारकर टीकमगढ़ जिले के बड़ा गांव अस्पताल ले गए। वहां dotors ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार घुवारा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले चंद्रप्रकाश उर्फ पप्पू सोनी की 35 वर्षीय पत्नी ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ घर के अंदर छत के छल्ले पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
फिलहाल फांसी लगाने का कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाया है। फांसी लगाने को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही घुवारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही शव का पंचनामा कार्यवाही कर घटना स्थल को सील कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsMPमांबेटीफंदेमौतmotherdaughternoosedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





