- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इंदौर में NEET की...
इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत धाकड़ कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अवंतिका मौर्य के रूप में हुई है। वह धाकड़ कॉलोनी स्थित एक निजी बिल्डिंग में अपनी बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी।
जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात हुई जब अवंतिका संदिग्ध परिस्थितियों में इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं और परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा छत से गिरी, मौत। परिजन ने कहा कि पेपर लीक ओर री नीट से डिप्रेशन में थी pic.twitter.com/vIsGoXg0ZH
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) June 19, 2026
डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर आंतरिक चोटों के कारण शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
मृतका NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर में रह रही थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इमारत में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।





