- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छात्रा से कैफे के बाहर...
मध्य प्रदेश
छात्रा से कैफे के बाहर हुई छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
1 April 2022 4:29 PM GMT
![छात्रा से कैफे के बाहर हुई छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार छात्रा से कैफे के बाहर हुई छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/01/1569725-download-2022-04-01t215648901.webp)
x
सिटी न्यूज़: शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर पीपल चाैराहे पर स्थित कैफे के बाहर 21 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर के अनुसार मलावर निवासी 21 वर्षीय युवती ने बताया कि पीजी काॅलेज में बीए.द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत् हूं।सुठालिया रोड़ निवासी सलमान पुत्र शकूरखां ने पीपल चौराहे पर स्थित कैफे के बाहर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की, इससे पहले वह रास्ते में पीछा करते हुए परेशान कर रहा था।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(क), 354(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर तात्कालिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story