मध्य प्रदेश

युद्ध में डटी और सेनापति गायब, ऐसा तमाशा कभी नहीं देखा होगा

Admin4
30 July 2022 11:09 AM GMT
युद्ध में डटी और सेनापति गायब, ऐसा तमाशा कभी नहीं देखा होगा
x

news credit;amarujala

मध्य प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। शनिवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सेनाएं युद्ध में डटी हैं और सेनापति गायब हैं। ऐसा तमाशा आपने कहीं नहीं देखा होगा।

मध्य प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव के नतीजों ने भाजपा को खुश होने का एक मौका दे दिया है। इसे लेकर भाजपा नेता कांग्रेस को घेर रहे हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सेनाएं युद्ध में डटी हैं और सेनापति गायब हैं। ऐसा तमाशा आपने कहीं नहीं देखा होगा।

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के पंचायत चुनाव में बीजेपी पर दिए बयान पर पलटवार किया और कहा कि कमलनाथ न पार्टी के साथ दिखे, न सोनिया गांधी के साथ दिखे। आखिर कमलनाथ गए कहां? यह मूल सवाल है। किसी को पता ही नहीं है। मैं यह ढूंढ रहा हूं कि कमलनाथ बयान कहां से दे रहे हैं। यह गलती कमलनाथ की नहीं हैं, जो आपातकाल की कोख से जीतने नेता जन्मे हैं। उन्हें ग्राम स्वराज, पंचायत सरकार में विश्वास ही नहीं है। यह लोग कांग्रेस को खत्म करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे अगर मित्र हो तो फिर शत्रु की जरूरत ही नहीं है। कमलनाथ ने इसका मजा पहले ही चख लिया था और शुक्रवार को सुरेश पचौरी ने भी चख लिया। दिग्विजय सिंह अपने नेताओं का साथ निभा रहे हैं या उन्हें ठिकाने लगा रहे हैं, यह पता करना चाहिए। बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार कैसे हार गया? इसका शोध होना चाहिए।

भोपाल में बीजेपी ने बनाया अध्यक्ष

बता दें कि मध्य प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के चनुाव में बीजेपी को 40 जिलों में जीत मिली है। कांगेस ने 10 जिले में जीत दर्ज की है। भोपाल में बीजेपी ने अंतिम समय में पूरा खेल बदल दिया। यहां पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते थे। उन्हें बीजेपी ने अपनी तरफ किया और अपना अध्यक्ष बना दिया। यहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अन्य की पुलिस से झड़प भी हुई।



Next Story