मध्य प्रदेश

CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, कई कर्मचारी बर्खास्त-सस्पे

SHIDDHANT
1 May 2026 10:00 PM IST
CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, कई कर्मचारी बर्खास्त-सस्पे
x
Bargi बरगी: जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज़ बोट हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ा एक्शन लिया गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, क्रूज़ पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर इंचार्ज बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं होटल मैकल रिजॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को ड्यूटी में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय से अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि इस हादसे में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को और सख्त किया जाएगा।
गौरतलब है कि बरगी जलाशय में हुए इस हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। सरकार की इस त्वरित कार्रवाई को हादसे के प्रति गंभीरता और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Next Story