- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में कथावाचक मोहित नागर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल
SHIDDHANT
20 March 2026 8:12 PM IST

x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश में काफी अर्से बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाली खबर आई है। कथावाचक मोहित नागर ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में आगर जिले की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से कथावाचक पं. मोहित नागर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल विचार “वसुधैव कुटुंबकम” है, जो प्रेम, भाईचारे और सद्भावना पर आधारित है। कांग्रेस पार्टी समाज में अच्छे इंसान बनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करती है।
सदस्यता ग्रहण करते हुए पंडित मोहित नागर ने कहा कि धर्म की बात करना और धर्म पर चलना अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं क्योंकि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म की आड़ में समाज को बांटने और लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है, जबकि उनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज में सौहार्द स्थापित करना है।
इस अवसर पर सुसनेर विधायक भैरव सिंह बापू, संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चोकसे, जिला पंचायत राजगढ़ के चंदर सिंह सौदिया एवं पूर्व प्रवक्ता राहुल राज सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsप्रीमियम पेट्रोलगौरव वल्लभबीजेपीकच्चा तेल भंडारपेट्रोल कीमतडीजल कीमतनरेंद्र मोदीपश्चिम एशिया तनावभारत कूटनीतिशशि थरूरराहुल गांधीईंधन मूल्यवैश्विक बाजाररुपए की कमजोरीडॉलरभारतीय अर्थव्यवस्थाऊर्जा सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





