- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कुक्षी में गणेश...
मध्य प्रदेश
कुक्षी में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, पुलिसकर्मियों सहित आठ घायल
Admin4
29 Sep 2023 9:51 AM GMT

x
धार। मध्य प्रदेश में अनंत चतुर्दशी पर्व पर धार जिले के कुक्षी नगर में गुरुवार देर रात गणेश विसर्जन के जुलूस पर वर्ग विशेष के लोगों ने अचानक पथराव कर दिया। इसमें पुलिस कर्मियों सहित आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लोगों को गंभीर हालत में बड़वानी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त गया। रात में ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। शुक्रवार सुबह कुक्षी में स्थिति नियंत्रण में थी। शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।
दरअसल, गुरुवार शाम को नगर में अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए झांकियां निकाली जा रही थीं। नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस रात करीब 12 बजे शहर के बड़पुरा मोहल्ले में पहुंचा। आरोप है कि तभी विशेष समुदाय के लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। एकाएक पथराव से जुलूस में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। इसके बाद भी उपद्रवी नहीं माने और घरों की छतों से पथराव जारी रहा और देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव फैल गया। इस पर पुलिस बल ने बल का प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। इस पथराव में पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी मिलते ही धार से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी देर रात कुक्षी पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को सुबह से पूरे कुक्षी नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा की पूर्व मंत्री रंजना बघेल और भाजपा से क्षेत्रीय उम्मीदवार जयदीप सिंह पटेल भी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, साथ ही उन्होंने पूरे घटनाक्रम को षड्यंत्र करार दिया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि पूरे इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तनाव को देखते हुए नगर में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जिले वासियों से भी अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ बयानबाजी से दूर रहें।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story