- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सौतेली मां ने तीन...
मध्य प्रदेश
सौतेली मां ने तीन बच्चों को खिलाया जहरयुक्त खाना 1की मौत 2 गम्भीर
Teja
25 Nov 2022 11:49 PM IST
x
गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा पंचायत के रोहनटांड गांव में एक सोतेली मां अपने तीन बच्चों को जहर मिला भोजन खिला दी। जिससे एक बच्चे अनिल सौरेन की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। घटना को अंजाम दे वह सौतेली माँ घर से फरार हो गयी थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पहली पत्नी की हुई थी सर्पदंश से मौत :
जानकारी के अनुसार रोहनटांड़ गांव के निवासी सुनील सोरेन की पहली पत्नी शैलीन मरांडी की सर्पदंश से दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उन दोनों से एक बेटी और 4 बेटा था। पहली पत्नी की मौत के बाद सुनील सोरेन ने अप्रैल 2022 में गावां थाना क्षेत्र के गोरियाचु गांव के निवासी बहादुर हांसदा की पुत्री सुनीता हांसदा के साथ दूसरी शादी कर ली। सुनीता से अभी कोई बच्चा नही है। शादी के बाद सुनील अपनी दूसरी पत्नी सुनीता और माता-पिता के साथ रोहनटांड़ स्थित अपने घर में रहते था। वह दुर्गापूजा के बाद बंगलौर काम करने चला गया था। घर में आरोपी सौतेली मां सुनीता हेम्ब्रम अपने सास-ससुर और चारों सौतेले बच्चे के साथ थी।
मुर्गा में जहर मिला बच्चों को खिलाया :
गुरुवार को सुनीता ने चावल और मुर्गा बनाया और उसने सौतेले बेटे 3 वर्षीय अनिल सोरेन 8 वर्षीय शंकर सोरेन और 12 वर्षीय विजय सोरेन को चावल और मुर्गा में जहर मिलाकर अपने हाथों से खिलाया। हालांकि स्वाद अच्छा नहीं लगने के कारण विजय ने खाना नहीं खाया। वहीं खाना खाने के कुछ ही देर बाद 3 वर्षीय मासूम बच्चा अनिल सोरेन की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके तुरंत बाद शंकर सोरेन की भी स्वास्थ्य बिगड़ने लगी। दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख सुनीता हांसदा दोनों बच्चों को दादा दादी के घर में सुला कर फरार हो गई।
इसके बाद सुनील का बड़ा बेटा सोनू ने इसकी जानकारी अपनी चाची अंजू हेम्ब्रम को दी। अंजू मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों बच्चा अचेता अवस्था में पड़े हुए हैं और दोनों के मुंह से झाग निकल रहा है। अंजू ने चाइल्ड लाइन को इसकी जानकारी दी। चाइल्ड लाइन के जयराम प्रसाद और गुंजा कुमारी आनन फानन में रोहनटांड़ पहुंचे। लेकिन तबतक अनिल सोरेन की मौत हो चुकी थी। शंकर को अचेता अवस्था में तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक इलाज कर चिकित्सक ने उसे गिरिडीह रेफर कर दिया।
पुलिस ने किया आरोपी सौतेली माँ को गिरफ्तार
घटना के बाद मृतक के दादा लाजर सोरेन ने तिसरी थाना पुलिस में बच्चों की सौतेली माँ के खिलाफ आवेदन दिया। सूचना मिलते ही तिसरी के थाना प्रभारी पीकू प्रसाद सदलबल रोहनटांड़ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद थाना प्रभारी सदल बल गोरियाचु पहुंचे और गावां पुलिस की मदद से आरोपी सौतेली मां सुनीता हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में सुनीता हांसदा ने अनिल और शंकर को जहर देने की बात कबूल करते हुए बताया कि वह सौतेले बेटों को पसंद नही करती थी। इसी लिए वह बारी-बारी से सभी सौतेले बच्चों की हत्या करना चाहती थी
Next Story





