मध्य प्रदेश

शिवगढ़ में चाकूबाजी, एक की मौत

Shantanu Roy
8 Feb 2023 9:41 AM GMT
शिवगढ़ में चाकूबाजी, एक की मौत
x
शिवगढ़। रतलाम के शिवगढ़ में सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और पांच युवक घायल हो गए। घटना बीती रात की है। शिवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में युवकों के दो समूहों के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की युवकों ने एक दूसरे पर चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल अभिषेक पाटनी की मौत हो गई।
इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। शिवगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाकूबाजी की घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्रावास के मैदान में दोनों पक्षों के युवक इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट को लेकर बहस करने लगे। इसके बाद यह विवाद बढ़ गया और युवकों ने दूसरे पर चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष के गौरव सोनी, ऋषभ और अभिषेक पाटनी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के महेश हाड़ा और मुकेश हटीला भी इस विवाद में घायल हो गए। अभिषेक पाटनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। शिवगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
Next Story