- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- तेज रफ्तार बस...
![तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग घायल तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/11/1884730-61.gif)
x
न्यूज़ क्रेडिट: अमरउजाला
पढ़े पूरी हादसा
सतना जिले के रहिकवारा गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 घायल हुए हैं। हादसे में घायल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस कोटा से सतना जा रही थी।
दुर्घटनाग्रस्त बस कोटा कोच की बताई जा रही है। घायलों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भीषण सड़क हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
![Kajal Dubey Kajal Dubey](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/10/3007758-untitled.webp)
Kajal Dubey
Next Story