मध्य प्रदेश

नशे की हालत में बेटे ने की मां की हत्या

Bhumika Sahu
31 May 2023 3:33 PM IST
नशे की हालत में बेटे ने की मां की हत्या
x
मां की हत्या
बुरहानपुर । शाहपुर थाना क्षेत्र के खामनी गांव में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने दराती मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि खामनी निवासी किशना शराब पीने का आदी है। मंगलवार रात्रि में शराब पीकर घर पहुंचा था मां जीजाबाई से और शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर उसने दराती से मां जीजाबाई के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।
Next Story