- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छेड़छाड़ के आरोपी पर...
मध्य प्रदेश
छेड़छाड़ के आरोपी पर कोर्ट के बाहर कुछ लोगों ने किया हमला, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की
Ritisha Jaiswal
25 Jun 2022 4:57 PM GMT

x
भोपाल में एक छेड़छाड़ के आरोपी की कोर्ट के बाहर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एमपी नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
भोपाल में एक छेड़छाड़ के आरोपी की कोर्ट के बाहर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एमपी नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार भगवान सिंह राजपूत विद्या नगर में रहते हैं। उनके साथ दो अन्य पंकज और शैलेन्द्र नाम के युवकों पर एक लड़की ने बागसेवनिया थाने में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। जिसकी शनिवार को जिला न्यायालय में पेशी थी। भगवान सिंह ने एमपी नगर पुलिस को बताया कि वह पंकज के साथ पेशी पर आया था। लंच होने के कारण दोनों सेवा सदन तरफ नास्ते के ठेले पर समोसा-कचौड़ी खाने के लिए गए थे।
दोपहर करीब 2.10 बजे ठेले पर एक व्यक्ति ने आकर भगवान सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ चार से पांच और लोग आ गए। वह नरेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत करने की बात कहकर मारपीट करने लगे। भगवान सिंह का आरोप है कि उन्होंने स्थाई रूप से कुरुपित करने की नीयत से उसे गर्म तेज की कढ़ाही पर ढकेल दिया। जिससे शरीर गर्म तेज की वजह से कई जगह से जल गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है

Ritisha Jaiswal
Next Story