- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Singrauli पुलिस ने 450...
मध्य प्रदेश
Singrauli पुलिस ने 450 अफीम के साथ एक व्यक्ति को दबोचा
Tara Tandi
27 Feb 2025 3:32 PM IST

x
Singrauli सिंगरौली : जिले की माडा पुलिस ने एक सेवानिवृत एनसीएल कर्मी को अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में अफीम के 450 पौधे के साथ गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री ने आज बुधवर की शाय रुस्तम जी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं संग्रहण और खेती में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है.
इसी दौरान दिनांक 25 फ़रवरी को मुखबिर द्वारा माडा थाना क्षेत्र के ग्राम धनहरा निवासी सेवानिवृत एनसीएल कर्मी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल पिता सीताराम जायसवाल उम्र 60 वर्ष द्वारा अपने घर के पीछे बाउंड्री बाल के अंदर अवैध अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त हुईं.
जिसकी टीम गठित कर एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से वीडियो व फोटो लेकर जाँच की गई l जिसमे लगभग 450 नग अफीम के पौधे लगे हुए थे .
आरोपी सेवानिवृत एनसीएल कर्मी के घर छपामार कार्रवाई कर अफीम के पौधों के साथ गिरफ्तार कर जब्ती की गई. जब्त पौधों की बाजार मूल्य एक लाख रूपये आकी गई है.
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18सी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस अधीक्षक श्री खत्री ने बताया कि इस कार्रवाई में माडा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपुजन मिश्रा, एसआई के एस करिहार, शेष नारायण दुबे, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र संत कुमार, गणेश रावत अनिल गर्ग, आरक्षक राहुल सिंह, अखिल, अजय यादव संदीप सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही.
TagsSingrauli पुलिस450 अफीमएक व्यक्ति दबोचाSingrauli police450 opiumone person caughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





