- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Singrauli: अनियंत्रित...
मध्य प्रदेश
Singrauli: अनियंत्रित होकर घर में घुसी बस ,महिला की मौत और कई सवारियां घायल
Tara Tandi
10 March 2025 3:23 PM IST

x
Singrauli सिंगरौली: जिले के सरई में प्रिया ट्रेवल्स अनियंत्रित होकर घर में घुस गई. जिस कारण घर में काम कर रही एक महिला की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बस में अन्य सवारी को भी गंभीर रूप से चोट आई है. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही सरई पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है.
पूरा मामला सरई थाना के रेलवे फाटक का है जहां बैढ़न से आज सुबह बस सरई की ओर निकली थी, जैसे ही बस रेलवे फाटक सरई के पास पहुंची अचानक बस का नियंत्रण चालक द्वारा खो दिया गया. जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गई.
जिसके कारण घर में काम कर रही एक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया घटना की जानकारी सरई पुलिस को भी दी गई पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है.
चालक मौके से गायब
जैसे ही बस हादसा हुआ, इस दौरान चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. हालांकि इस घटना में कई आने सवारियों को भी चोट आई है. उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है लिहाजा बस हादसा कैसे हुआ अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है. लेकिन महिला की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.
TagsSingrauli अनियंत्रित होकरघर घुसी बसमहिला मौतकई सवारियां घायलSingrauli: Bus goes out of control and enters a housewoman diesseveral passengers injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





