- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Singrauli: बबूल के...
मध्य प्रदेश
Singrauli: बबूल के पेड़ से लटकता मिला 10 दिन पुराना शव, इलाके में दहशत
Tara Tandi
3 April 2025 12:00 PM IST

x
Singrauli सिंगरौली : जिले में बरगवां थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन ट्रैक समीप बबुल के झाड़ से लटकता अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद बरगवां निरीक्षक राकेश साहू सदलबल घटनास्थल पहुंचे. बताया जा रहा है कि यह शव करीब 10 दिन पुराना है जिससे काफी तेज दुर्गंध आने लगी थी.
पुलिस ने एफएसएल टीम को इसकी सूचना दी, वहीं शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास में जुट गई. पुलिस द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कोई विछिप्त व्यक्ति रहा होगा जो मांग कर खाया करता होगा. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है.
TagsSingrauli बबूल पेड़लटकता मिला10 दिन पुराना शवइलाके दहशतSingrauli acacia treefound hanging10 day old dead bodypanic in the areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





