- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sihora: कार और बस की...
मध्य प्रदेश
Sihora: कार और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत, दो घायल
Tara Tandi
24 Feb 2025 3:07 PM IST

x
Sihora सिहोरा: जबलपुर के पास सिहोरा में आज अलसुबह चार बजे एक कार और बस की टक्कर में कर्नाटक के 6 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घायलों को सिहोरा अस्पताल में प्रारंभिक इलाज देने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। टक्कर के बाद ड्राइवर बस को लेकर भाग निकला था।
जानकारी के मुताबिक तूफान वाहन (केए 49 एम 5054) प्रयागराज से जबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिहोरा के खितौला थाना इलाके में सुबह 4 बजे तूफान वाहन डिवाइडर तोड़ते हुए रांग साइड पर पहुंच गया और बस (एमएच 40 सीएम 4579) से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। बस जबलपुर की तरफ से कटनी जा रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर बस को भगाकर ले गया। पुलिस ने बस को बरामद कर लिया है, वह संजय बस कंपनी, महाराष्ट्र की बताई जा रही है।
हादसे में मारे गए सभी लोग कर्नाटक के गोकक के रहने वाले बताए गए है, वाहन भी कर्नाटक का ही है। मृतकों के नाम विरुपाक्षी गुमेती, बासवराज कुराती, बालचंद्र और राजू हैं। दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में घायल हुए लोगों के नाम सदाशिव और मुस्ताफ हैं, इन्हें इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
TagsSihora कार बस टक्कर6 लोगों मौतदो घायलSihora car bus collision6 people diedtwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





