- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sidhi: सर्पदंश से...

x
Sidhi सीधी: जिले के ग्राम खजूरिहा, थाना मड़वास में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. गांव की 26 वर्षीय महिला पूजा कुशवाहा, पिता भैया लाल कुशवाहा घर में खाट पर सो रही थी, तभी अचानक एक जहरीला सांप खाट पर चढ़ आया और उसे डस लिया. यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है.
गांववालों के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जहरीले जीव-जंतु अब सूखे और सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों की ओर आने लगे हैं. इसी दौरान जहरीला सांप महिला के खाट पर पहुंच गया. घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पूजा को मड़वास अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया.
जिला अस्पताल सीधी में पदस्थ चिकित्सक डॉ. बृजेश पांडे ने बताया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब तक उसके शरीर में जहर काफी हद तक फैल चुका था. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जीवन की जंग हार गई. घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
TagsSidhi सर्पदंश महिला मौतगांव फैला शोकSidhi snakebite woman diesvillage mournsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





