- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sidhi: सोन नदी में...

x
Sidhi सीधी : जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघोर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां ढेकऊ घाट पर सोन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब गांव के दर्जनों बच्चे रोज की तरह सुबह 9 बजे के आसपास नहाने के लिए घाट पहुंचे थे.नहाते-नहाते दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.
साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन जब तक गांव वाले वहां पहुंचते, तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया और परिजन तुरंत सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रामभूषण पटेल ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही सिहावल पुलिस भी मौके पर पहुंची.दोनों मृत बच्चों का पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया.
मृतकों की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान गणेश विश्वकर्मा पिता रामचंद्र विश्वकर्मा उम्र 8 वर्ष और अल्का विश्वकर्मा पिता सुरेश विश्वकर्मा उम्र 9 वर्ष के रूप में हुई है दोनों बघोर ग्राम पंचायत के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं.
TagsSidhi सोन नदीडूबे दो मासूमगांव छाया मातमSidhi Son Rivertwo innocent children drownedvillage in mourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





