- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sidhi: दो ऑटो की...

x
Sidhi सीधी: जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साडा (शिवराजपुर) में मंगलवार शाम लगभग 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ऑटो चुरहट से मवई की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी ऑटो मवई से चुरहट की दिशा में आ रही थी. क्रॉसिंग के दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे ऑटो पलट गई और सवार यात्री घायल हो गए.
घायलों में अल्का पाण्डेय (40) निवासी प्रयागराज, माया बंसल (40) निवासी ग्राम साड़ा, सुखेंद्र सिंह (59) निवासी दुअरा, जितेंद्र सिंह निवासी डढ़िया, गिरीश तिवारी (36) निवासी बघेड़ा और रन्नु यादव (45) निवासी भितरी रामपुर नैकिन शामिल हैं.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। चुरहट पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार जारी है.
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर अंधाधुंध गति और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं. प्रशासन से मांग की गई है कि क्षेत्र में यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके.
TagsSidhi दो ऑटो टक्करछह घायलSidhi two autos collidedsix injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





