- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sidhi: अवैध रेत उत्खनन...
मध्य प्रदेश
Sidhi: अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग जब्त की ट्रैक्टर वाहन
Tara Tandi
1 March 2025 5:57 PM IST

x
Sidhi सीधी: जिले में आए दिन अवैध रेत का उत्खनन किया जाता है इसी क्रम में खनिज विभाग के द्वारा एक बार फिर कार्यवाही की गई है. सीधी जिले में खनिज विभाग के द्वारा अवैध रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया है और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है यह पूरा मामला शनिवार के दिन निकाल कर सामने आया है.
दरअसल पूरा मामला सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठड़ीपत्थर से निकलकर सामने आ रहा है. जहां पर एक ट्रैक्टर वाहन के द्वारा गोपद नदी से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था. जिसकी सूचना मिलने पर मौके से खनिज विभाग की टीम पहुंची और वाहन को जप्त किया है और आगे की कार्यवाही करते हुए कुसमी थाना परिसर में ट्रैक्टर वाहन को जप्त कराया गया है.
इस पूरे विषय पर खनिज विभाग के अधिकारी के द्वारा जानकारी देकर बताया गया की सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला निकलकर सामने आया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए एक ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया है.
TagsSidhi अवैध रेत उत्खननखनिज विभाग जब्तट्रैक्टर वाहनSidhi illegal sand excavationmineral department seizedtractor vehicleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





