- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sidhi: प्रेमी जोड़े ने...
मध्य प्रदेश
Sidhi: प्रेमी जोड़े ने पुल से नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी टीम
Tara Tandi
19 Sept 2024 5:01 PM IST

x
Sidhi सीधी: जिले के जोगदह पुल से एक प्रेमी जोड़े ने सोन नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद दोनों का कोई पता नहीं चला, एसडीआरएफ की टीम उन्हें ढूंढने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम 4 बजे की है। ग्राम मड़वा निवासी बृजेश सेन अपनी बहन के घर हटवा गया था। शाम को गुटखा लेने के बहाने वह घर से निकला था, इसके शाम 6 बजे वह अपनी नाबालिग प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर जोगदह पुल पर पहुंचा। जहां, उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और फिर सोन नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और डायल 100 को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही बहरी और अमिलिया थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया। एसडीआरएफ टीम के प्लाटून कमांडर ने बताया कि रात हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 9 बजे से शुरू किया गया। हालांकि, अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है, टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी है।
बहरी थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या करने का यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच की जा रही है। बृजेश अपनी बहन को बुलाने के लिए गया था, लेकिन शाम के समय बहन के घर से निकलकर उसने यह कदम उठाया।
TagsSidhi प्रेमी जोड़ेपुल से नदी में लगाई छलांगतलाश जुटी टीमSidhi lovers jump from the bridge into the riversearch team beginsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





