- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sidhi : तेज रफ्तार बस...
मध्य प्रदेश
Sidhi : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी , एक की मौत 12 घायल
Tara Tandi
25 Feb 2025 11:52 AM IST

x
Sidhi सीधी: जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. भंवरसेन पहाड़ के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, यह बस रीवा से खड़ी जा रही गुप्ता परिवार की बारात को लेकर जा रही थी.रात करीब 8:30 बजे के आसपास भंवरसेन पहाड़ पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे की खबर मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय समाजसेवियों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनके इलाज में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने आशंका जताई है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है. फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने सभी से अपील की है कि सड़कों पर सावधानी से सफर करें.
TagsSidhi तेज रफ्तार बसअनियंत्रित होकर खाई गिरीएक मौत 12 घायलSidhi high speed bus went out of control and fell into ditchone dead12 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





