मध्य प्रदेश

सीधी बस हादसा: नहर से अब तक निकाले गए 35 शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
16 Feb 2021 1:14 PM IST
सीधी बस हादसा: नहर से अब तक निकाले गए 35 शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो
x

मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा भयावह सड़क हादसा हुआ. सीधी जिले से सतना जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. घटना रामपुर नैकिन थाना इलाके की है जहां मंगलवार सुबह 7.30 बजे एक बस साइड लेते वक्त अनियंत्रित हो गयी. इसमें 35 शव अभी तक बाहर न‍िकाले जा चुके हैं. (सीधी से हर‍िओम स‍िंंह की र‍िपोर्ट)

बस में करीब 54 यात्रियों के सवार होने की सूचना सामने आ रही है. हादसे के बाद 6 लोग तैरकर बाहर निकल आए, 35 लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं. नहर इतनी गहरी थी कि पूरी बस उसमें डूब गई. यह हादसा रामपुर नैकि‍न थाना क्षेत्र के पटना पुल पर हुआ.
हादसे के बाद बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया है जिससे बस को पानी के तेज बहाव में बहने से रोका जा सके. क्रेन के जरिये पहले बस को ढूंढने की कोशिश की गई.


हादसे की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर से सीधी बात की और कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश देते हुए बाणसागर डैम से नहर की ओर आ रहे पानी को रोकने की बात कही. सीएम के निर्देश मिलने से पहले ही मौके पर क्रेन समेत बचाव कार्य में जरूरी आवश्यकताओं को घटना स्थल तक पहुंचा दिया गया.
गोताखोरों को नहर में यात्रियों की खोजबीन के लिए पहुंचाया गया और मौके पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू के लिये पहुंच गई. बाणसागर नहर के जल स्तर को कम करने के लिए आगे की सिहावल नहर को चालू कर दिया गया. टीम ने बस को ढूंढ ल‍िया है और उसमें फंसे शवों को न‍िकाला जा रहा है. अब तक 35 शव बाहर न‍िकाले जा चुके हैं, कुछ शवों के नहर में बह जाने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story