मध्य प्रदेश

Sidhi: अज्ञात व्यक्ति का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच कर रही पुलिस

Tara Tandi
10 Oct 2024 5:38 PM IST
Sidhi: अज्ञात व्यक्ति का पेड़ पर लटका मिला शव,  जांच कर रही पुलिस
x
Sidhi सीधी: मध्यप्रदेश में सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत प्रसिद्ध मां झदवा देवी महारानी मंदिर के पीछे पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। पेड़ पर लटकता हुआ शव गुरुवार सुबह सात बजे दिखाई दिया। उसके पास नगर परिषद चुरहट के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों की संख्या में लोग वहां उसे देखने के लिए पहुंच गए। लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे पहचानने में समर्थ नहीं हुआ। इसके बाद डायल 100 सहित पुलिस कर्मियों को इस घटनाक्रम की सूचना दी गई।
बता दें कि मामले की जानकारी मिलते ही डायल 100 की टीम और चुरहट पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोगों ने यह सूचना दी थी कि झदवा देवी महारानी मंदिर के पीछे एक शव पेड़ से लटकता हुआ दिखाई दिया है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए हमने सभी थानों में फोटो भिजवा दी है। उसकी पहचान और भी सूचना तंत्र के माध्यम से की जा रही है।
Next Story