मध्य प्रदेश

सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एसआई बीआर सिंह ने गोली मारी

Admin Delhi 1
28 July 2023 4:48 AM GMT
सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एसआई बीआर सिंह ने गोली मारी
x

मध्य प्रदेश न्यूज: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक उपनिरीक्षक ने थाना प्रभारी को चैंबर में घुसकर गोली मार दी। थाना प्रभारी की हालत गंभीर है और उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में गुरुवार दोपहर थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को चैंबर में घुसकर उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने गोली मार दी। यह गोली उनके कंधे में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। उपनिरीक्षक ने थाना प्रभारी को गोली क्यों मारी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

गंभीर रूप से घायल हितेंद्र नाथ शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के लिए भोपाल तथा जबलपुर से चिकित्सकों को बुलाया गया है। फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी पर गोली चलाने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर है। उसने गोली चलाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बाहर निकाला। आरोपी पुलिस हिरासत में है।

पुलिस लाइन में है पदस्थापना

एडीजी व्यंकटेश्वरा राव ने बताया कि आरोपित उपनिरीक्षक बीआर सिंह गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह सिविल लाइन थाने पहुंचा और सीधे थाना प्रभारी के चैंबर में पहुंच गया। यहां दोनों के बीच जमकर बहस हुई और इसी दौरान आरोपित बीआर सिंह ने थाना प्रभारी पर गोली चला दी। घायल को अस्पताल ले जाने के बाद चैंबर में ही बीआर सिंह ने और दो राउंड फायरिंग की।

Next Story