मध्य प्रदेश

मंदिर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर श्री हरि हर महायज्ञ का आयोजन होगा

Admindelhi1
6 March 2024 6:18 AM GMT
मंदिर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर श्री हरि हर महायज्ञ का आयोजन होगा
x

इंदौर: श्री राम मंदिर राजेंद्र नगर की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर भव्य आयोजन किया जा रहा है। एकादशी, महाशिवरात्रि के शुभ दिन राजेंद्र नगर श्री राम मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्री हरि हर महायज्ञ का आयोजन विद्वत धर्मसभा श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य पीठम के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री वैद्य के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण खोचे और मेधा जोशी ने बताया कि वैदिक रीति से संपन्न होने वाले महायज्ञ की समस्त पूजन विधि जितेंद्र काले गुरुजी और उनके सहयोगियों द्वारा की जाएगी। राष्ट्र कल्याण, आमजन के सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि हो इस हेतु हरी याग (विष्णु) तथा समस्त विश्व में शांति हो इस हेतु हर याग( शिव) होगा। दोनों देवताओं को प्रसन्न करने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से आयोजित यज्ञ हरी हर यज्ञ इंदौर शहर में लंबे अरसे बाद होने जा रहा है।

3 दिन होंगे ये आयोजन: तीन दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत 6 मार्च, बुधवार को सुबह होगी। पहले दिन पुण्यावचन, संकल्प, नवग्रह स्थापन, मंडल स्थापना, अग्नि स्थापन, वेदी पूजा इत्यादि होगा। दूसरे दिन 7 मार्च, गुरुवार सुबह से पूजन, मुख्य होम हवन, यज्ञ आदि होगा। वैदिक रीति से स्वरारोह उच्चारण के साथ ब्राह्मणों द्वारा रूद्र पाठ के साथ आहुतियां दी जाएगी। तीसरे और अंतिम दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर 8 मार्च, शुक्रवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

Next Story