- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shravasti: जर्जर...
मध्य प्रदेश
Shravasti: जर्जर सड़कों पर बढ़ते हादसे, एक दिन में दो गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
15 April 2025 4:03 PM IST

x
Shravasti श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश श्रावस्ती जिले के भिनगा से इकौना थाने लौट रहे पैरोकार की बाइक अंधरपुरवा घाट पुल के निकट अनियंत्रित हो पलट गई. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल भिनगा लाया गया. वहां से उन्हें बहराइच रेफर किया गया है. वहीं एक अन्य घटना में बौद्ध परिपथ स्थित नहर पुल पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया. उसे भी बहराइच रेफर किया गया है.
हरदोई जिला निवासी अंकुर शुक्ला इकौना थाने में पैरोकार हैं। वह भिनगा से बाइक लेकर इकौना लौट रहे थे. अंधरपुरवा घाट पुल के निकट बाइक अनियंत्रित हो पलट गई. इस दौरान घटना में उनके दोनों हाथ टूट गए. हेलमेट लगाए होने के कारण सिर पर चोट नहीं आई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पैरोकार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाई.
वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया. वहीं इकौना क्षेत्र के ग्राम बढ़ई पुरवा सौरूपुर निवासी रिजवान मैकेनिक का काम करते हैं. वह दुकान से बाइक से घर लौट रहे थे. बौद्ध परिपथ स्थित भगवानपुर बनकट गांव के निकट स्थित सरयू नहर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई.
घटना में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए. एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी इकौना लाया गया. वहां हाथ-पैर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया.
TagsShravasti जर्जर सड़कोंबढ़ते हादसेएक दिनदो गंभीर रूप घायलShravasti dilapidated roadsincreasing accidentstwo seriously injured in one dayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





