मध्य प्रदेश

कांग्रेस को चुनाव से पहले झटका

HARRY
30 Jun 2023 6:38 PM GMT
कांग्रेस को चुनाव से पहले झटका
x
खरगोन | मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने रह गए हैं। चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने सिलसिला शुरू हो गया है। विपक्षी दल कांग्रेस को शुक्रवार को झटका लगा है। पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुईं।
बता दें जेपी नड्डा ने शुक्रवार को खरगोन में एक जनसभा की। इसी दौरान प्रमिला ने बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। प्रमिला साधौ के पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। चर्चाएं हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में विजयलक्ष्मी साधौ के सामने भाजपा महेश्वर विधानसभा सीट से प्रमिला साधौ को टिकट दे सकती है।
बता दें कि जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर खरगोन में रैली कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने यहां एक रोड शो भी किया।
जेपी नड्डा ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नौ साल में 14 मेडिकल कॉलेज खोले हैं। डबल इंजन की सरकार विकास की दृष्टि से कितना काम कर रही है ये आप सभी जानते ही हैं। कमलनाथ ने लाडली योजना रोक दी थी अब आप नवंबर में कमलनाथ जी को रोक दीजिए, इन्हें घर पर बिठा दीजिए। नवंबर में आपको कमलनाथ का ही चैप्टर गायब कर देना है।
Next Story