मध्य प्रदेश

उज्जैन में चला शिवराज का बुलडोजर, बदमाशों के घर को ढहाया गया

mukeshwari
19 May 2023 6:51 AM GMT
उज्जैन में चला शिवराज का बुलडोजर, बदमाशों के घर को ढहाया गया
x

उज्जैन। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गुंडा-माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उज्जैन में छह बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इनके अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया गया है। बताया गया है कि पुलिस ने अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की। उसके बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छह अपराधियों के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। साथ ही तीन बदमाशों के अवैध अतिक्रमण की नगर निगम की सहायता से नाप कराई गई।

पुलिस के अनुसार जिन बदमाशों के खिलाफ र्कारवाई की गई है, इनमें से एक नौ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी भी है, जिसके अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मुनादी भी की गई। कार्रवाई में पुलिस बल के लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारी और नगर निगम, राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story